Bokaro : पेड़ से फंदे पर लटकी मिली एक अधेड़ की लाश। अधेड़ शुक्रवार की शाम से ही गायब था। वो एक मीटिंग में जाने की बात कह निकला और फिर घर नहीं पहुंचा। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान चंद्रपुरा थाना के बंदियों पंचायत अंतर्गत हथिया पत्थर गांव के शंकर ठाकुर (52) के रूप में की गई। परिजनों ने शंकर ठाकुर की हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक के बेटे राजू कुमार ठाकुर ने बताया कि पिता ने अपना मोइबल भी घर पर ही छोड़ दिया था। रात को करीब 11 बजे घर के पीछे जेहराघुटु में उनका शव पलास के पेड़ से बने फांसी के फंदे से लटका मिला।
राजू कुमार ठाकुर ने कहा कि उसके पिता फांसी नहीं लगा सकते हैं। उनकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। अगर वो खुद फांसी लगाते तो उनका पैर जमीन को टच नहीं करता। घटना को लेकर परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस संबंध में चंद्रपुरा थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के कुछ कहा जा सकता है। पुलिस फिलहाल जांच में जूट गई है
Read more:नाज है उनपर, जिसने लहू का तिलक माथे पर लगाया…वीडियो
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो
Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो
Read more:जांबाज डॉक्टरों की हुई कद्र, मिला मेडल… देखें वीडियो
Read more:बाप रे… एगो चेन की खातिर हमर बेटी के मार देहलस
Read more:पत्नी को दी खौफनाक मौत, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव
Read more:मांग भरना चाह रहा था प्रेमी, प्रेमिका ने पानी में लगाई छलांग, और फिर…
Read more:श्मशान घाट में तांत्रिक ने महिला का लूट लिया सब कुछ
Read more:पत्नी और सास-ससुर को काट डाला, बेटी को धमकाया और कही ये बात…
Read more:ऐसी निर्मम हत्या… पुलिस वालों की भी कांप गई रूह…
Read more:इस लड़की की जान खतरे में है… देखें वीडियो
Read more:1 करोड़ युवाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन, सरकारी कर्मचारी पाएंगे 28% DA












