spot_img
spot_img
spot_img

घायलों को अस्पताल पहुंचाना सबसे बड़ा नेक काम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : सड़क हादसों में जान बचाने की मुहिम को और मजबूत करने के लिये राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत चौपारण में सहायता मंच जागरूकता शिविर लगाया गया। इस शिविर को सफल बनाने के लिये CO संजय कुमार यादव ने आम जनता से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की है। CO संजय कुमार यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुड समैरिटन कानून के तहत हादसे के शिकार लोगों की मदद करने वाले नागरिकों को पूरा कानूनी संरक्षण मिलता है। इसलिये किसी को भी मदद करते समय डरने की जरूरत नहीं है। CO ने बताया कि 9 जनवरी को प्रखंड कार्यालय, चौपारण में यह जागरूकता शिविर आयोजित होगा। उन्होंने प्रखंड अंतर्गत सभी मुखिया, पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं शिविर में आयें और अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। इस सहायता मंच शिविर में हिट एंड रन कम्पेनसेशन स्कीम, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलने वाली सरकारी सहायता और समय पर मदद पहुंचाने की व्यावहारिक जानकारी लोगों को विस्तार से दी जायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...