spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भाई को बंधक बना भाभी के साथ किया ये ख़ौफनाक काम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : बिहार में गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव में आपसी विवाद के बाद एक युवक सीताराम ने परिवारवालों की सहायता से अपनी भाभी सोनी को रसोई गैस के चूल्हे से जला दिया। घटना की सूचना मिलने पर महिला के पिता मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सीताराम ने अपने भाई हरेराम को बंधक बना घटना को अंजाम दिया।

Read more: जब नई नवेली बहू लगने लगी करिया… देखिये, कांके थाना में कैसे हुआ बवाल 

 लखनऊ रेफर

डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इसमें मृतका का देवर, उसकी पत्नी और दो बेटे शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Read more:मछली पकड़ने के विवाद में फा‍यरिंग, आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा जब्त

भाई-भाई में हुआ था विवाद

मृतका के पिता ने जो एफआईआर दर्ज कराई है उसमें कहा गया है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के सिहपुर गांव निवासी सुरेश शर्मा की पुत्री सोनी कुमारी की शादी दो फरवरी 2013 को भोरे थाना क्षेत्र के बनियाछापर गांव निवासी नथुनी शर्मा के पुत्र हरेराम शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच हरेराम का अपने भाई सीताराम शर्मा से विवाद शुरू हो गया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

Read more:धनबाद के इस कोयला भट्टा में पुलिस का छापा, 10 टन कोयला लदे वाहन के साथ दो धराये

भाई को बंधक बना भाभी को लगाई आग

नाराज सीताराम शर्मा और उसके परिवार के लोगों ने गुरुवार को हरेराम शर्मा को पकड़कर बंधक बना लिया। इसके बाद उसके सामने ही उसकी पत्नी को गैस चूल्हे से जला दिया। बेबस पति अपनी आंखों के सामने ये सब देखता रहा। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पीड़िता के पिता उसके घर पहुंचे। उन्होंने इलाज के लिए बेटी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...

चमकी बुखार के खिलाफ इस शहर में जंग…

Bihar : चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक...

जिसे सहारे की जरूरत थी, वही बन गया लोगों का सहारा…

Bihar : जिंदगी ने बचपन से ही जिनके हिस्से...

जुड़वां भाइयों की एक जैसी शक्ल ने बढ़ाई पुलिस की उलझन, खुला चौंकाने वाला सच…

Bihar : सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के मामले में...