- महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक आया सामने, जानें क्या पहने हुए दिखे
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन से कुछ पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी नए लुक में सामने आए हैं। उन्होंने सिर मुंडवाया है और वह बौद्ध भिक्षु जैसे कपड़े पहने हुए किसी जंगल में दिख रहे हैं। यह लुक आईपीएल के विज्ञापन के लिए है। उनके इस नए रूप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धेनी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लालची बता रहे हैं। धोनी वीडियो में कुछ बच्चों को रोहित शर्मा की कहानी सुनाते हैं। कहते हैं, ‘आज का टॉपिक है लालच। यह कहानी है हिटमैन रोहित की। धोनी कहते हैं कि एक बार शेर के मुंह पर खून लग गया। पांच बार जीतने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा।

#VIVOIPL salutes the new Indian spirit that is eager to innovate and rewrite the rulebook.
Will history be created yet again this IPL?
Join us in celebrating #IndiaKaApnaMantra.
LIVE from Apr 9 | Broadcast starts 6 PM, Match starts 7:30 PM | Star Sports & Disney+Hotstar VIP pic.twitter.com/6IcKGwy4np
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 14, 2021

पिछले आइपीएल में सातवें पायदान पर थी धोनी की टीम
एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। पिछला आईपीएल सीजन चेन्नई के लिए बहुत खराब रहा था। पिछले आईपीएल में सीएसके 14 में से मात्र 6 मैच जीत पाई थी और अंकतालिका में 7वें पायदान पर रही थी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भारत के लिए 350 वनडे, 98 टी20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेलकर 17266 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए।













