Kohramlive Desk : नई कार खरीदने के लिए सितंबर का महीना मुफीद है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो त्योहारों से पहले ही कई कंपनियां डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। ऐसे में मारुति की ओर से भी अपनी कई कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। मारुति एरिना डीलरशिप के जरिये वैगन आर, एस प्रेसो, स्विफ्ट और डिजायर कार पर डिस्काउंट दे रही है।

वैगन आर : कंपनी वैगन आर पर सितंबर महीने में 39 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी की ओर से इस कार में 1.0 और 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है। अब ये इंजन ड्यूलजेट तकनीक के साथ आते हैं।

एस प्रेसो : कंपनी की ओर से इस हैचबैक में नया के10 सी इंजन दिया गया है और ये कार ईएसपी सेफ्टी फीचर के साथ आती है। इसके मैनुअल वेरिएंट पर 49 हजार रुपये और एएमटी वेरिएंट पर 34 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

स्विफ्ट : कंपनी की ओर से सितंबर महीने में स्विफ्ट के मैनुअल वेरिएंट पर 25 हजार रुपये और एएमटी वेरिएंट पर 45 हजार रुपये के डिस्काउंट ऑफर किये जा रहे हैं। इस कार में 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन दिया जाता है।

सेलेरियो : कंपनी की ओर से सेलेरियो पर भी बड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके मैनुअल वेरिएंट पर 49 हजार रुपये और एएमटी वेरिएंट पर 34 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन आता है जिससे 67 हॉर्स पॉवर की ताकत मिलती है।

डिजायर : सेडान सेगमेंट की बेस्ट कारों में से एक डिजायर पर भी कंपनी तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। 1.2 लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन और 5स्पीड मैनुअल के अलावा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आने वाली इस सेडान पर सितंबर महीने में 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेडान के एएमटी वेरिएंट पर 40 हजार और मैनुअल वेरिएंट पर 20 हजार रुपये की छूट दी जा रही है।
इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चाहत और नफरत का नतीजा है खूंटी का ट्रिपल मर्डर…














