spot_img
spot_img
spot_img

हिट एंड रन कर महिला दारोगा को निपटाने वाले ताहिर मियां ने खोला राज… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Bhavna Thakur) : महिला दारोगा संध्या टोपनो का हिट एंड रन (मारो और भागों) का मास्टरमाइंड मो. ताहिर मियां धरा गया। कुख्यात पशु तस्कर मो. ताहिर मियां के दोनों बेटे साजिद अंसारी और शाहिद अंसारी को भी पुलिस उठा टांग लाई है। यह तीनों बाप-बेटा महिला पुलिस अफसर संध्या को मारने में शामिल था। वहीं इस कांड में शामिल नेजार खान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह दावा रांची पुलिस का है। वारदात के दिन ही पकड़े गए ड्राइवर नेजार खान ने पुलिस के सामने सबकुछ सच-सच उगल दिया। नेजार से मिले क्लू के आधार पर 23 जुलाई को SIT ने साजिद अंसारी को धरा। वह नागा बाबा खटाल के पास से धरा गया था। खूंटी के तपकरा थाना क्षेत्र के कोचा पाकर टोली का मूल निवासी साजिद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। साजिद वर्तमान में राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के जामिया नगर कडरू में रहता है।

साजिद ने खुलासा किया कि इस सनसनीखेज वारदात में उसका बाप मो. ताहिर मियां और भाई शाहिद अंसारी भी शामिल है। उसके बाद पुलिस ने बाप और भाई को उठा लिया। कुख्यात मो. ताहिर मियां और उसके दोनों बेटों ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां दे दी है। इस कांड में कुछ और दागदार चेहरों के नाम उछलकर सामने आये हैं। जिसकी तलाश जोर-शोर से की जा रही है। वहीं नाम नहीं छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगर पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की गई तो चौंकाने वाले मामले सामने आ सकते है। वहीं बैखोफ पशु तस्करों के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। इस अधिकारी ने बताया कि पशु तस्करों का जाल इतना तगड़ा है कि उसे भेद पाना बहुत आसान नहीं। रांची के नए पुलिस कप्तान कौशल किशोर ने महिला दारोगा हत्याकांड को चैलेंज के तौर पर लिया। उन्होंने एक SIT का गठन कर हुक्म दिया… चाहे हत्यारे जिस बिल में जा घुसे हो, उसे खोज निकालो। SIT ने अपना दम दिखाया और तीन दिनों के अंदर गुनहगारों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस कांड को सुलझाने में रांची के सिटी एसपी अंशुमान कुमार, हटिया के डीएसपी राजा कुमार मित्रा, कोतवाली के डीएसपी प्रकाश सोय, धुर्वा के थानेदार प्रवीण कुमार, तुपूदाना की नई महिला थानेदार मीरा सिंह, सब इंस्पेक्टर सुकुमार हेमबर्म और विवेक कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत

इसे भी पढ़ें : 25-50 फीट नहीं एक हजार फीट खाई में गिरी एसयूवी कार, देखें क्या हुआ हाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...