spot_img

कल से शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप, 29 दिन में खेले जायेंगे 55 मुकाबले… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत कल यानी 1 जून से होगी, लेकिन भारत में ये टूर्नामेंट 2 जून से शुरू होगा। वेस्टइंडीज और यूएस की मेज़बानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला डलास में होगा। अमेरिका की टाइमिंग में फर्क की वजह से भारत में टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 जून से होगी। भारत का पहला मैच आयरलैंड के साथ 5 जून होगा, वहीं 9 जून को पाकिस्तान के साथ और 12 जून को अमेरिका के साथ होगा। टीम इंडिया में कुछ ऐसे धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस बार भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलवा सकते हैं।

इस टूर्नामेंट में नॉकआउट सहित कुल 55 मुकाबले खेले जायेंगे, जो 29 दिनों तक चलेंगे। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करेगी। ग्रुप-ए में मौजूद टीम इंडिया अपने चारों लीग मैच अमेरिका में खेलेगी। टीम इंडिया भी न्यूयॉर्क पहुंच चुकी है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया साल 2007 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने उतरी है। हिटमैन उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिसने 2007 में भारतीय टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी। भारतीय समयानुसार कुछ मैच रात के साढ़े 12 बजे तो कुछ भोर के 5 बजे से शुरू हो जायेंगे। टीम इंडिया के सभी लीग मैच अमेरिका में खेले जायेंगे। शुरुआती तीन मैच न्यूयॉर्क में होंगे, वहीं आखिरी लीग मुकाबला फ्लोरिडा में खेला जायेगा। न्यूयॉर्क में खेले जाने वाले मैच भारत में रात के 8 बजे से होंगे।

बाकी मैचों की क्या होगी टाइमिंग

आगामी टी20 वर्ल्ड कप के कुछ मुकाबले सुबह, 5 बजे, सुबह 6 बजे, रात 8 बजे, रात 9 बजे, रात साढ़े 10 बजे और रात साढ़े 12 बजे शुरू होंगे। इस बार टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने का मिलेगा कि जब 20 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। सभी टीमों को ‘ए’ से ‘डी’ तक कुल चार ग्रुप में बांटा गया है।

 

इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, थ्री लेयर सिक्योरिटी… जानें

इसे भी पढ़ें :तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :डूबने से दो मासूमों के निकल गये प्राण… जानें

इसे भी पढ़ें :ड्यूटी के दौरान दारोगा की मौ*त…

इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :रेपिस्टों का कुछ नहीं बिगड़ा, शर्म से झुक गया सबका माथा

इसे भी पढ़ें :गिरफ्तार पांच महिलाओं की बातें सुन ठनक गया पुलिस का माथा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने तीन को रौंदा, मचा बवाल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...