Kohramlive : ICC Men’s T20 World Cup के सुपर-8 में टीम इंडिया की राह अब मुश्किल हो गई है।
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत को 76 रन से हराकर ग्रुप-1 में बैकफुट पर धकेल दिया। इसी बीच वेस्ट इंडीज ने ज़िम्बाब्वे पर 107 रन की बड़ी जीत दर्ज कर अंक तालिका का गणित बदल दिया।
अब स्थिति ये है कि वेस्टइंडीज टॉप पर, साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर और भारत तीसरे स्थान पर है। नेट रन रेट को भी झटका लगा है। भारत के पास अब दो मैच बचे हैं, जिम्बाब्वे से 26 फरवरी और वेस्टइंडीज से 1 मार्च को। अगर भारत अपने दोनों मैच जीत ले और साउथ अफ्रीका भी अपने बाकी मैच जीत ले तो भारत और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में जा सकते हैं। अगर साउथ अफ्रीका दोनों मैच हार जाये तों भारत और वेस्टइंडीज आगे बढ़ेंगे। अगर साउथ अफ्रीका एक जीते, एक हारे तो तीन टीमों के 4-4 अंक होंगे। तब फैसला नेट रन रेट से होगा। अगर भारत एक भी मैच हारा तो टूर्नामेंट से बाहर, बाकी नतीजे मायने नहीं रखेंगे। अब नजर सिर्फ जीत पर नहीं, रन रेट पर भी है। भारत की उम्मीदें अब सिर्फ जीत पर नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत पर टिकी हैं। नेट रन रेट पहले ही गिर चुका है, ऐसे में हर ओवर और हर रन अहम होगा।









