spot_img
spot_img

T20 World Cup 2026 की टिकट बिक्री शुरू, सबसे कम दाम… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ICC ने एलान कर दिया है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 के टिकट आज शाम 6.45 बजे से बिकने शुरू हो गये। भारत–श्रीलंका की सह-मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट रोमांच का ऐसा महाकुंभ होगा, जहां पहली बार टिकटों की कीमत इतनी कम रखी गई है कि आम फैन भी स्टेडियम में बैठकर बड़ा मुकाबला देख सके। भारत में टिकट केवल 100 रुपये दाम में शुरू होंगे, वहीं, श्रीलंका में टिकट 1000 लंका रुपये से शुरू है। कुल 20 लाख से ज्यादा टिकट फैंस के लिए उपलब्ध रहेंगे। इतने सस्ते टिकटों ने क्रिकेटप्रेमियों में नया जोश भर दिया है।

100 रुपये में दिखेंगे ये दमदार मुकाबले

  • बांग्लादेश vs इटली – ईडन गार्डन (9 फरवरी)
  • साउथ अफ्रीका vs कनाडा – नरेंद्र मोदी स्टेडियम (9 फरवरी)
  • साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान – नरेंद्र मोदी स्टेडियम (11 फरवरी)
  • न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका – नरेंद्र मोदी स्टेडियम (14 फरवरी)
  • इंग्लैंड vs इटली – ईडन गार्डन (16 फरवरी)
  • वेस्टइंडीज vs इटली – ईडन गार्डन (19 फरवरी)

7 फरवरी से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

7 फरवरी से 8 मार्च 2026  पूरा एक महीना क्रिकेट का त्योहार होगा। इसमें 20 टीमें, 55 मैच, 8 वेन्यू होंगे। सबसे खास, इटली पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी। टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है, हर ग्रुप में 5 टीमें। भारत के दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में मैच होंगे। वहीं, श्रीलंका के कोलंबो (आर. प्रेमदासा, सिंहली स्पोर्ट्स क्लब) और पल्लेकेले (कैंडी) में मैच होंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...