spot_img
spot_img
spot_img

T20 विश्व कप 2024 शेड्यूल का ऐलान, इस दिन भारत-पाकिस्तान का मैच…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ICC ने T20 विश्व कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। भारत का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा। वहीं, भारत-पाकिस्तान का मैच 9 जून को खेला जायेगा। भारत का तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका और चौथा मैच 15 जून को कनाडा के साथ होगा। T20 विश्व कप का पहला मैच 1 जून को कनाडा और अमेरिका के बीच होगा। फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस के मैदान पर खेला जायेगा। सभी टीमों को पांच-पांच टीम के चार ग्रुप में बांटा गया है। वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग लेंगी। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ रखा गया है।

T20 विश्व कप 2024 का आयोजन अमेरिका के तीन और वेस्टइंडीज के 6 ग्राउंड पर होगा। 20 में से दस टीमें 29 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट का अपना पहला मैच अमेरिका में खेलेंगी, जिसमें 16 मैच लॉडरहिल, डलास और न्यूयॉर्क में होंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला न्यू नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 जून को लॉन्ग आइलैंड में होगा। वेस्टइंडीज में छह अलग-अलग द्वीपों में 41 मैच खेले जाएंगे, जिसमें सेमीफाइनल त्रिनिदाद और टोबैगो और गुयाना में होंगे और फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस में खेला जायेगा।

किस ग्रुप में कौन सी टीम

ग्रुप A : भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, आयरलैंड, कनाडा।
ग्रुप B : ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, ओमान, नामीबिया, स्कॉटलैंड।
ग्रुप C : वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप D : श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल

तीन चरण में होगा टूर्नामेंट

लीग स्टेजः 1 से18 जून के बीच खेला जायेगा। हर ग्रुप की टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें अगले चरण में जगह बनायेंगी।
सुपर-8: 19-24 जून के बीच खेला जायेगा। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें यहां भाग लेंगी। कुल आठ टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। यहां से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी।

नॉकआउटः सुपर-8 में बेहतर खेल दिखाने वाली सेमीफाइनल में जायेगी। पहला सेमीफाइनल 26 जून और दूसरा सेमीफाइनल मैच 27 जून को होगा। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच 29 जून को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जायेगा।

इसे भी पढ़ें :40 मिनट तक रोक दी ब्लड सर्कुलेशन, रिम्स में मुफ्त में हुआ अनोखा ऑपरेशन

इसे भी पढ़ें :RPF में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल बनने का बेहतरीन मौका… जानें

इसे भी पढ़ें :10 IPS अधिकारी इधर से उधर, कौन कहां गया… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :आप MLA पहुंची स्वर्ण मंदिर, सियासी गरमाया… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : SSB ने अफीम की खेती को किया तहस-नहस…

इसे भी पढ़ें : पटना से झारखंड के इन रूटों पर चलेंगी चमचमाती नई बसें… कब से जानें

इसे भी पढ़ें : सड़क हादसे रोकने की खातिर प्रशासन हुआ गंभीर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…

Kohramlive : महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर...