Kohramlive Desk : MI केप टाउन ने आज क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग के पहले संस्करण के लिए 5 खिलाड़ियों को अनुबंधित करने की घोषणा की। ‘MI केप टाउन’ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी कगिसो रबाडा और एक अनकैप्ड खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस शामिल होंगे। इनके अलावा अफगानिस्तान से राशिद खान और इंग्लैंड से सैम कर्रान और लियाम लिविंगस्टोन को शामिल किया गया है। यानी 3 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 5 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
निडर क्रिकेट खेलेगा एमआई केपटाउन
रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, “हमने “एमआई केप टाउन” का आगाज़ कर दिया है। इस शुरुआत से हम उत्साहित हैं। डायरेक्ट प्लेयर साइनिंग के साथ, हमने MI फिलॉसफी के निर्माण की दिशा में पहला कदम उठाया है – एक मजबूत कोर जिसके इर्द-गिर्द टीम की योजना बनाई जाएगी। मुझे #OneFamily में राशिद, रबाडा, लियाम, सैम का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। डेवाल्ड भी हमारे साथ होंगे। मुझे यकीन है कि एमआई अन्य दो टीमों की तरह निडर क्रिकेट खेलेगा। ” अनुबंधित किए गए खिलाड़ी वर्षों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अनकैप्ड डेवाल्ड ब्रेविस 2022 में मुंबई इंडियंस के साथ एक सफल सीजन खेल चुके हैं। खिलाड़ियों को नीलामी से पहले टी20 लीग को नियंत्रित करने वाले नियमों के अनुसार अनुबंधित किया गया है। बुधवार को ही मुंबई इंडियनंस ने एमआई केप टाउन के ब्रांड से पर्दा उठाया था।
इसे भी पढ़ें :फुटानी में माथे पर हो गया बड़ा कर्ज, गूगल से नंबर निकाल मचा दी सनसनी, देखें…
इसे भी पढ़ें :जीजा संग बेडरूम में थी दुल्हन, रिसेप्शन पार्टी में जमाने को दिखा गया दूल्हा, देखें…
इसे भी पढ़ें :महिला को बॉस ने कहा, प्रमोशन चाहिए तो ‘हेयर कट कराओ, अच्छा ब्लाउज पहनो’
इसे भी पढ़ें :5 बच्चों को ‘पट्टे’ में बांधकर घुमाते दिखा पिता… देखें
इसे भी पढ़ें :सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा विस्तार को लेकर विभाग गंभीर : प्रधान सचिव












