spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

5 बच्‍चों को ‘पट्टे’ में बांधकर घुमाते दिखा पिता… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : यह हैरत में डालने वाली घटना है कि कोई पिता अपने बच्चों के साथ इस तरह जानवरों जैसा बर्ताव करें। यह पिता अपने बच्‍चों को पट्टे से बांधकर घुमाने के लिए निकल पड़ा। सोशल मीडिया पर पिता के इस रवैए की जमकर आलोचना हो रही है। बता दें कि इस शख्‍स ने अपने बच्‍चों का यह वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया। यह वीडियो वायरल हो गया है। हैरानी की बात यह है कि इस वीडियो के समर्थन में भी कुछ लोग नजर आए।

इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था वीडियो

जॉर्डन ड्रिस्‍केल नाम के शख्स ने अपने ही बच्‍चों को घुमाने का वीडियो इंस्‍टाग्राम पर अपलोड किया था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस शख्‍स को खूब खरी-खटी सुनाई। लोगों ने कहा ‘ये इंसान हैं ना कि कुत्‍ते’। बच्‍चों के डॉक्‍टरों ने भी इस पर सवाल उठाए हैं।

बच्चे भागते हैं, इसलिए पति पत्नी ने निकाली यह तरकीब

जॉर्डन ड्रिस्‍केल 31 साल के हैं। वो केंटुकी (अमेरिका) में रहते हैं। जॉर्डन अपने पांचों बच्‍चों- जोए, डकोटा, होलेन, एशर और गाविन को पट्टे (Leash) से बांधकर घुमाने ले गए थे। पट्टों का दूसरा सिरा ठीक वैसा था, जैसे कोई पीठ पर अपना बैग लादता है। इसका एक छोर जॉर्डन के हाथ में नजर आ रहा है। जॉर्डन ने कहा कि उनके बच्‍चे बाहर जाकर इधर-उधर भागते हैं। यही कारण है कि उनकी पत्‍नी ब्रायना (34) और उन्‍होंने यह तरकीब निकाली। इससे बच्‍चे गुम नहीं होते। जॉर्डन अपने इस तरीके के बचाव में बोले- उनके बच्‍चों को भी यह काफी पसंद है। ऐसे में जब बच्‍चे बाहर होते हैं, तो उन्‍हें भी ज्‍यादा तनाव नहीं होता है।

वीडियो को 30 लाख से अधिक मिल चुके हैं व्यूज

इंस्‍टाग्राम पर वीडियो अपलोड होते हुए वायरल हो गया। इसे 30 लाख से अधिक व्‍यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को लेकर यूजर्स के भी अलग-अलग ओपिनियन सामने आए। समर्थन करने वाले एक यूजर ने लिखा- मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगा। विरोध करने वाले लोगों ने तर्क दिया कि ये बच्‍चे इंसान हैं ना कि कुत्‍ते।

डॉक्‍टर ने दी चेतावनी

इस मामले में बच्‍चों के डॉक्‍टर और अमेरिका एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्‍स में इंजरी प्रीवेंशन काउंसिल के चेयरमैन बेंजामिन हॉफमैन ने कहा- इस तरह बच्‍चों को देख वो खुश नहीं हैं। बच्‍चों को ऐसे बांधने से दम भी घुट सकता है। एक अन्‍य डॉक्‍टर देबोराह गिलोबा ने कहा- बच्‍चों के साथ जानवरों की तरह व्‍यवहार नहीं किया जा सकता है। इससे बेहतर तो यह है कि बच्‍चों को घर पर ही रखा जाए।

इसे भी पढ़ें : आदिवासी है तो जल, जंगल और जमीन : CM हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी 

इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र में मिला खजाना, 58 करोड़ कैश के साथ, 32 किलो सोना, थक गई मशीन…

इसे भी पढ़ें : ओझा गुनी करार देकर बेरहमी से मार डाला, देखें…

 

इसे भी पढ़ें :

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...