Patna : पटना हाईकोर्ट ने बिहार विधानसभा के 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है। इल्जाम है कि नामांकन के दौरान दाखिल शपथपत्र में तथ्यों को छिपाया गया। वहीं कुछ विधायकों पर मतदान प्रक्रिया में अनियमितता के भी आरोप हैं। चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों की याचिका पर सुनवाई के बाद नोटिस जारी किया गया है। कोर्ट ने सभी विधायकों को तय समय सीमा के भीतर लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा, शपथपत्र लोकतंत्र की पारदर्शिता का अहम आधार है।
इन नेताओं के नाम भी शामिल
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार
मंत्री विजेंद्र यादव
पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा
जदयू विधायक चेतन आनंद
राजद विधायक अमरेंद्र प्रसाद
कुल 42 विधायक इस दायरे में।
कोर्ट ने टिप्पणी करते हुये कहा कि मतदाताओं को प्रत्याशी की संपत्ति, पृष्ठभूमि और अन्य विवरण की सही जानकारी मिलना जरूरी है। गलत जानकारी देना गंभीर मामला माना जायेगा।












