kohram live desk : कोविड के कहर के बीच अस्पतालों में बेड की समस्याएं और ऑक्सीजन की कमी की कई खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर तीखा कटाक्ष किया है। स्वरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीएम मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए कटाक्ष किया है। तस्वीर में पीएम मोदी हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही तस्वीर पर लिखा है- ‘मंदिर वहीं बन रहा है। अस्पताल में बेड मांगकर शर्मिंदा न करें। धन्यवाद।’
Read More : Corona को लेकर #PMModi का बड़ा फैसला, अब 18 से उपर वालों को भी लगेगा टीका
इसके पहले भी दिखा चुकी हैं तीखे तेवर
इससे पहले भी स्वरा कई बार सोशल मीडिया पर मोदी सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर चुकी हैं। एक ओर जहां सरकार के खिलाफ स्वरा के इन तीखे तेवरों को फैन्स काफी पसंद करते हैं तो वहीं दूसरी ओर स्वरा अपने ऐसे पोस्ट्स के चलते काफी ट्रोल भी होती हैं।
It’s come home. My mother and our cook have both tested positive. ????????????????
We are all isolating at home in #Delhi
Double mask up and stay at home people. ????????????????????????— Swara Bhasker (@ReallySwara) April 19, 2021
Read More :BREAKING : #UP के 5 शहरों में #Lockdown से सीएम योगी का इनकार, HC ने बंद का…
मां और कुक हैं कोरोना संक्रमित
गौरतलब है कि कुछ देर पहले ही स्वरा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी मां व कुक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ये हमारे घर आ गया है। मेरी मां और कुक कोविड संक्रमित हो गए हैं, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम दिल्ली के घर में ही आइसोलेट हैं। आप सब भी घर पर रहें और मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।’
Read More :BREAKING: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह #CORONA POSITIVE, एम्स में ऐड्मिट












