Jamshedpur: जमशेदपुर में सोमवार की सुबह एमजीएम थाना क्षेत्र में डिमना चौक की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका की पहचान संगीता कुमारी (30) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।उधर, शंकोसाई रोड नंबर-2 में रहने वाले मृतका के मायके वालों ने मृतका के पति टाटा मोटर्स कर्मी पवन यादव, ससुर देवीप्रसाद यादव समेत अन्य ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के 2 साल के बेटे ने बताया कि पापा और दादा ने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के पति और ससुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया- लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
मेडिकल बोर्ड की निगरानी में हो महिला की शव का पोस्टमार्टम
मायके वाले मेडिकल बोर्ड की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे है। मृतका के पिता निसार यादव ने बताया- दामाद अक्सर नशे में बेटी के साथ मारपीट करता था। रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। दोनों के बीच विवाद की जानकारी मिलने के बाद वे लोग समझौते के लिए बेटी के ससुराल गए थे। रात एक बजे विवाद सुलझाने के बाद वे लोग अपने घर वापस आ गए। इसके बाद सोमवार को बेटी की मौत की जानकारी दी गई।
इसे भी पढ़ें : बाप रे… बाल कैदियों तक ऐसे पहुंचता है नशे का सामान
इसे भी पढ़ें : प्रति डिसमिल 2 लाख रुपये दो नहीं तो ठोक देंगे
Read More : जमीन एक, दावेदार दो… बना जी का जंजाल
Read More : रांची के मोस्ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)
Read More : विदेशी को देखते ही फैली अफवाह, हो गया हंगामा
Read More : BREAKING : CIP में गार्ड को मारी गोली, मौत
Read More : क्रिकेटर Dinesh karthik के घर गूंजी किलकारी, तस्वीर आई सामने














