spot_img

सीवान के पूर्व सांसद Bahubali #Shahabuddin का कोरोना से निधन, तिहार जेल के डीजी ने की पुष्टि

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : बिहार के बाहुबली एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद शाहबुद्दीन को भी कोरोना ने निगल लिया है।  बाबुबली के मौत की पुष्टि तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद शहाबुद्दीन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

तिहाड़ जेल प्रशासन को बिहार के बाहुबली और RJD के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के कोरोना संक्रमित होने का पता तब लगा जब, 20 अप्रैल को उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। जिस तरह के उसके शरीर में लक्षण नजर आए, उसके मद्देनजर कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही शहाबुद्दीन को तुरंत तिहाड़ जेल के चिकित्सकों की निगरानी में दे दिया गया। इसके बाद भी शहाबुद्दीन की हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा। कल से ही उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी और आज यानि 1 मई को शहाबुद्दीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

तेजस्वी यादव ने जताया शोक

राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी बाहुबली के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा है … “पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण के कारण असमय निधन की दुःखद ख़बर पीड़ादायक है। ईश्वर उनको जन्नत में जगह दें, परिवार और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में राजद परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ है।”



खौफनाक तेजाब कांड के लिए भी जाने जाते थे शहाबुद्दीन

बाहुबली शहाबुद्दीन को सिवान के लोग खौफनाक तेजाब कांड को लेकर भी याद करते हैं। साल 2004 में चंदा बाबू के तीन बेटों गिरीश, सतीश और राजीव का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने गिरीश और सतीश को तेजाब से नहला कर मार दिया था। जबकि इस मामले का चश्मदीद रहे राजीव किसी तरह बदमाशों की गिरफ्त से अपनी जान बचाकर भाग निकला। बाद में राजीव भाइयों के तेजाब से हुई हत्याकांड का गवाह बना। मगर 2015 में शहर के डीएवी मोड़ पर उसकी भी गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के महज 18 दिन पहले ही राजीव की शादी हुई थी। इस घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया था।



इसे भी पढ़ें : एक और अस्‍पताल में आग बनी जानलेवा, 14 मरीज समेत 16 की मौत

इसे भी पढ़ें : डॉ करमा उरांव के बड़े बेटे धर्मेश को भी निगल गया कोरोना, मुंबई में ली आखिरी सांस

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...