spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

डॉ करमा उरांव के बड़े बेटे धर्मेश को भी निगल गया कोरोना, मुंबई में ली आखिरी सांस

Date:

spot_img
spot_img

रांची : झारखंड के विख्यात शिक्षाविद एवं रांची विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान के पूर्व डीन डॉ. करमा उरांव के बड़े बेटे धर्मेश उरांव का महाराष्‍ट्र के नवी मुंबई के अपोलो अस्‍पताल में निधन हो गया। डॉ. करमा उरांव ने बताया कि संक्रमित होने के बाद धर्मेश को अपोलो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। धर्मेश रिलायंस इंडस्ट्रीज मुम्बई में सहायक वाइस प्रेसिडेंट तथा विदेशों में निर्यात संबंधित व्यापार के हेड के पद पर कार्यरत थे।

Read More : BREAKING : कोरोना ने ली एक और IAS की जान, बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने तोड़ा दम

धर्मेश उरांव अपने पीछे पत्नी शीतल परदेशी एवं पुत्र दिव्यार्थ उरांव ऊर्फ बंगायो को छोड़ गये। धर्मेश की शिक्षा संत जेवियर स्कूल रांची, डीएवी हेहल, बीआईटी मेसरा से बीटेक की डिग्री हासिल की। एमबीए भारतीय प्रबंधन संस्थान कोलकाता से करने के उपरांत 2007 में युवा उद्यमी प्रबंधक के रूप में रिलायंस इंडस्ट्रीज मुंबई में योगदान दिया था। 13 वर्ष के अपनी सेवा अवधि में उनकी उपलब्धि उक्त प्रतिष्ठान में बहुयामी थी।

Read More : #DGP नीरज सिन्‍हा ने दी कोरोना को मात, अस्‍पताल से मिली छुट्टी  

युवा उद्यमी के असामयिक निधन पर शोक संदेश का तांता लग गया है। इनमें रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रमेश कुमार पांडेय, वर्तमान कुलपति प्रो. कामिनि कुमार, राज्यपाल के पूर्व ओएसडी प्रो. आनंद भूषण, डॉ. प्रकाश चंद्र उरांव, वर्तमान ओएसडी जेके दास, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा, डॉ. पवन चौबे, डॉ. अविनाश चन्द्र मिश्र, डॉ. हरि उरांव, एसटीएससी परिसंघ के अध्यक्ष एलएम उरांव, सदस्य दिनेश उरांव, गीता उरांव, भीखम उरांव, गुमला से दीप नारायण उरांव, युवा प्राध्यापक डॉ. जगदीप उरांव, डॉ. निरंजन महतो, आदिवासी जनपरिषद के प्रेमसाही मुंडा समेत कई ले शोक जताया है।

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...