spot_img
spot_img
spot_img

सूर्या की टीम का फाइनल की ओर कदम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आज एशिया कप सुपर-4 में भारत और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। भारत की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और टीम को आतिशी शुरुआत दिलाना चाहेंगे। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम का इरादा फाइनल की दावेदारी को और मजबूत करने का है। कागज पर भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मोर्चों पर बांग्लादेश से कई कदम आगे है, लेकिन टी20 के इस तेज-तर्रार खेल में एक ओवर ही पूरा मैच पलट सकता है। अभिषेक शर्मा धमाकेदार फॉर्म में हैं, अब तक 210 की औसत से रन बरसा चुके हैं। शुभमन गिल का पाकिस्तान के खिलाफ पिछला मैच लाजवाब रहा, स्ट्राइक रेट 158 तक पहुंचा। कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और संजू सैमसन की तिकड़ी से मिडिल ऑर्डर और भी मजबूत। वहीं, बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास चोट के कारण बाहर हैं और उनकी जगह जाकिर अली टीम की कमान संभाल रहे हैं। जाकिर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है और टीम में चार बड़े बदलाव किये हैं। उनकी सबसे बड़ी उम्मीद है कि नसुम अहमद और रिशाद हुसैन जैसे स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों को रोकने में कामयाब हों।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...

इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

Palamu : कभी एक ही आंगन में पले-बढ़े चाचा-भतीजे...

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...