SAMSTIPUR : पटना से समस्तीपुर पहुंची निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने एक जमादार को 30 हजार रुपये घूस लेते दबोच लिया है। सरायरंजन थाना में पदस्थापित जमादार उमेश कुमार सिंह को सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया गया है। उमेश कुमार सिंह के खिलाफ निगरानी मुख्यालय में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें जमादार पर 30 हजार रुपए घूस मांगने का आरोप लगाया था।
इस तरह पकड़ने के लिए बिछाया गया जाल
इसके बाद ही मुख्यालय के आदेश पर आरोपों की जांच और पूरे मामले की पड़ताल करने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई। टीम को लीड करने की जिम्मेवारी DSP रैंक के अधिकारी को दी गई। इसके बाद सोमवार को यह टीम भागलपुर पहुंची। जमादार के आसपास पूरा जाल बिछाया। इसके बाद जैसे ही शिकायत करने वाला शख्स रुपए लेकर पहुंचा और जमादार ने उसे लिया, वैसे ही निगरानी वहां पहुंच गई।
इस मामले में मांगी गई थी घूस
DSP एस के मौआर अनुसार, समस्तीपुर के मुक्तापुर निवासी मो. वसीम का स्कॉर्पियो सरायरंजन थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसको लेकर उस केस में थाना द्वारा गाड़ी सीज कर लिया गया था। उसी संदर्भ में कोर्ट से गाड़ी रिलीज के लिए आए प्रतिवेदन को लिखकर भेजने के नाम पर एएसआई द्वारा ₹30000 घूस मांगी गई थी। इसके बाद पीड़ित ने निगरानी में शिकायत की, जहां सत्यापन में यह सही पाया गया। टीम ने एएसआई को ₹30000 घूस लेते हुए रंगे हाथ थाना परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें : सोना तस्करी का तरीका देख सन्न रह गए अधिकारी, बॉडी के इस पार्ट से मिला इतने करोड़ का सोना
इसे भी पढ़ें : जब एयरपोर्ट में डांस करने लगी ‘Pushpa’ Actress
इसे भी पढ़ें : बांसुरी की धुन पर थिरकी Madhuri Dixit, इस दिन रिलीज होगी ‘द फेम गेम'(Video)
इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला : जानिये, लालू-आरके राणा समेत किसे मिली कितनी सजा
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र दीक्षित
इसे भी पढ़ें :नदी किनारे कुत्तों ने मासूम के साथ ये क्या कर डाला…देखें…




