Chaibasa : ”लोकसभा चुनाव से पहले चाईबासा में 15 हार्ड कोर नक्सलियों ने आज सरेंडर कर दिया। इसमें दो महिला और एक नाबालिग भी शामिल हैं। जिस तरह से नक्सली चुनाव बहिष्कार का ऐलान और पोस्टरबाजी कर भययुक्त माहौल बनाना चाहते हैं, ऐसे में माओवादियों के सरेंडर से संगठन को गहरा झटका लगा है। माओवादियों का अब कोई मकसद नहीं रह गया। उनका उद्देश्य केवल लेवी वसूली और डर-भय पैदा करना रह गया है। चाईबासा में बचे-खुचे जो भी नक्सली हैं, वे सरकार के सरेंडर पॉलिसी का फायदा उठाते हुये सरेंडर कर दें, वर्ना पकड़े जायेंगे या मारे जायेंगे। पुलिस जंगल-जंगल में घुस कर ऑपरेशन चला रही है। चाईबासा पुलिस, CRPF और कोबरा जवानों की यह बेहतरीन कामयाबी है। यह एक ऐतिहासिक दिन है। झारखंड पुलिस किसी भी सूरत में नक्सलियों का खात्मा कर ही दम लेगी, उन्हें किसी हालत में फलने-फूलने नहीं दिया जायेगा। उग्रवादी संगठन PLFI लगभग दम तोड़ चुका है, इक्के-दुक्के बचे होंगे, उन्हें भी खोज निकाला जायेगा। ” यह कहना है कोल्हान के DIG मनोज रतन चोथे एवं चाईबासा के SP आशुतोष शेखर का। दोनों आला अधिकारियों ने मीडिया से क्या कहा, सुनें…
इसे भी पढ़ें :MI और RCB बराबरी पर, आज कौन निकलेगा आगे… जानें
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…







