spot_img

सुपरस्‍टार Rajesh Khanna और बेटी Twinkle का जन्‍मदिन आज, जानिए सफलता की कहानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • Happy Birthday Rajesh Khanna : राजेश खन्ना से ‘काका’ तक का सफर, जानिए कैसे सुपरस्टार बने राजेश खन्ना

कोहराम लाइव डेस्क: हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री  के इतिहास में पहले सुपरस्टार के नाम से जाने वाले राजेश खन्ना यानी ‘काका’ का जन्म वर्ष 1942 में पंजाब के अमृतसर में 29 दिसंबर को हुआ था। काका की एक्‍ट्रेस बेटी टि्वंकल खन्‍ना के लिए यह दिन अलग से खास तौर पर महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि इसी डेट पर 1973 में ट्विंकल का भी जन्‍म हुआ था। तो चलिए आज रूबरू होते हैं दोनों के बारे में।

राजेश खन्‍ना की 15 सुपरहिट फिल्‍में 

राजेश खन्ना ने हिन्दी फिल्म जगत में कई ऐसी फिल्में कीं जो आज भी दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। राजेश खन्ना ने साल 1969 से 1971 तक लगातार 15 सुपरहिट फिल्में की थीं। राजेश खन्ना ने ‘आराधना’, ‘दो रास्ते’, ‘खामोशी’, ‘सच्चा झूठा’, ‘गुड्डी’, ‘कटी पतंग’, ‘सफर’, ‘दाग’, ‘अमर प्रेम’, ‘प्रेम नगर’, ‘नमक हराम’, ‘रोटी’, ‘सौतन’, ‘अवतार’ जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में की और फिर राजनीति में भी हाथ आज़माया। वह कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े और सांसद बने।

असली नाम जतिन खन्‍ना

राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था। उनके अंकल केके तलवार ने फिल्मों में आने से पहले उनका नाम जतिन से बदलकर राजेश किया था। परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट होने के बाद राजेश खन्ना मुंबई गिरगांव चौपाटी पर रहते थे और वहीं से उन्होंने आपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। स्कूल के दौरान ही राजेश खन्ना का झुकाव थिएटर की तरफ था। इसके बाद उन्होंने कई सारे नाटकों में भाग लिया, और इनाम जीते। 60 के दशक की शुरुआत में राजेश खन्ना पहले ऐसे न्यूकमर थे जो अपनी एमजी स्पोर्ट्स कार से ऑडिशन देने जाते थे।

इसे भी पढ़ें :मिलने के बहाने बुलाकर प्रेमी ने प्रेमिका के साथ कर डाला…

डिंपल से की शादी

राजेश खन्ना ने उस वक्त की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। आपको बता दें कि राजेश खन्ना की दो बेटियां हैं ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना। राजेश खन्ना को फिल्म ‘आराधना’, ‘इत्तेफाक’, ‘बहारों के सपने’ और ‘औरत’ की वजह से काफी पहचान मिली। इसी कारण अभिनेत्री वहीदा रहमान ने डायरेक्टर असित सेन को उनकी फिल्म ‘खामोशी’ के लिए ‘राजेश खन्ना’ का नाम सुझाया था। फिल्म ‘आराधना’ के बाद राजेश खन्ना को पहला सुपरस्टार घोषित कर दिया गया। इस फिल्म में राजेश खन्ना ने शर्मीला टैगोर और फरीदा जलाल के साथ बेहतरीन काम किया था।

2013 में मिला पद्म भूषण सम्मान

टैलेंट कॉन्टेस्ट के जरिये फाइनलिस्ट बनने के बाद राजेश खन्ना ने अपनी पहली फिल्म ‘आखिरी खत’ की, जिसे चेतन आनंद ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को 40वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की तरफ से भेजा गया था। राजेश खन्ना को साल 2013 में भारत सरकार की तरफ से पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। फिल्मों के अलावा उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा और कांग्रेस पार्टी से सांसद बने और लोकसभा भी पहुंचे। साल 2012 में लंबे समय से बीमार चल रहे हिन्दी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना उर्फ काका का 18 जुलाई को उनके बंगले आशीर्वाद में देहांत हो गया।

इसे भी पढ़ें :पत्‍नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख गुस्‍से से लाल हुआ पति …और फिर कर दी…

पिता के बेहद क्लोज रहीं हैं ट्विंकल

राजेश खन्ना अपने समय के दिग्गज कलाकार थे। हर एक उन्हें बेहद प्यार करता था। कोई भी मौका हो लोग राजेश खन्ना को हमेशा याद करते थे और जन्मदिन पर तो उन्हें फैंस से अलग ही प्यार मिलता था। उनके जन्मदिन पर घर के बाहर फैंस विश करने आते थे और तो और बड़ी बड़ी फूलों से भरी गाड़ियां आती थी। लेकिन अपने पिता के जन्मदिन पर ट्विंकल हमेशा से एक गलतफहमी में रहती थी। इसके बारे में एक्ट्रेस ने खुद अपनी एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया था।दरअसल अपनी एक पुरानी पोस्ट में ट्विंकल खन्ना ने पिता को विश करते हुए लिखा था,’ जब मैं छोटी थी तब बर्थडे वाले दिन ट्रक से लदे फूल आते थे। ये फूल पापा के लिए आते थे मगर मुझे ये कह कर मनाया जाता था कि ये मेरे लिए आए हैं।’

इसे भी पढ़ें :Driverless Metro से भारत ने रचा इतिहास, दिग्गज देशों में हुआ शामिल

इसे भी पढ़ें : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

इसे भी पढ़ें : UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार…

इसे भी पढ़ें : सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

इसे भी पढ़ें : Advertise With Us

इसे भी पढ़ें : जो बाइडेन होंगे अमेरिका के राष्ट्रपति, कमला हैरिस उपराष्ट्रपति

इसे भी पढ़ें : कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

spot_img

Related articles:

भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED निष्क्रिय करते वक्त जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान गंभीर रूप से

UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार…

शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर UP

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।