Chouparan(Krishna Paswan) : छोटे से गांव बारा से निकला बेटा आज पूरे प्रखंड का मान बढ़ा रहा है। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर सनी सिंह ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे चौपारण का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। विधायक मनोज कुमार यादव बुधवार को स्वयं सनी के घर पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “सीमित संसाधनों में गांव से निकलकर सेना के लेफ्टिनेंट बनना साधारण नहीं, बल्कि यह त्याग, मेहनत और समर्पण की मिसाल है। सनी आज चौपारण का गौरव हैं।” विधायक ने पिता मुकेश सिंह के संघर्ष की भी सराहना की। बोले, परिवार के त्याग और सहयोग ने ही सनी को यह ऊंचाई दिलाई है। गांव में रहकर पढ़ाई करने के बावजूद सनी ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता हासिल की, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।
चौपारण में ही की पूरी पढ़ाई
- दसवीं की पढ़ाई – सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल (CBSE)
- इंटरमीडिएट – केबीएसएस प्लस टू विद्यालय, चौपारण
गांव में जश्न का माहौल
सम्मान समारोह में रामस्वरूप पासवान, पप्पू सिंह, दया सिंह, बिनोद सिंह, मनोज सिंह, शिक्षक सतीश सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। सबने सनी को शुभकामनाएँ दीं और गाँव का नाम रोशन करने के लिए धन्यवाद दिया।












