KOHRAM LIVE DESK: एक्ट्रेस Sunny Leone ने दिल्ली में 10,000 प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाने के लिए पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) के साथ हाथ मिलाया है।
करुणा और एकजुटता के साथ हम आगे निकलेंगे
Sunny Leone ने कहा, ‘हम एक संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन साथ में करुणा और एकजुटता के साथ हम आगे निकलेंगे. मुझे पेटा इंडिया के साथ फिर से हाथ मिलाने में खुशी हो रही है, इस बार हजारों जरूरतमंद लोगों को हम प्रोटीन पैक शाकाहारी भोजन प्राप्त कराएंगे। ’
महामारी के दौर में क्योंकि लोगों को पौष्टिक खाने की जरूरत है इसलिए सनी ने इस बात का भी खास ख्याल रखा है. बता दें कि इस बांटे जाने वाले भोजन में दाल चावल या ‘खिचड़ी’ और अक्सर फल शामिल होंगे।
इनकी मदद से करेंगी भोजन दान
सनी को 2016 में पेटा इंडिया का पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया गया था और इससे पहले संगठन के अभियानों में शाकाहारी फैशन, शाकाहारी भोजन और कुत्ते और बिल्ली को गोद लेने और नसबंदी के समर्थन में अभिनय में शामिल किया गया था। पेटा और सनी उदय फाउंडेशन के माध्यम से भोजन दान करेंगे।
इसे भी पढ़ें :अपराध की योजना बनाते PLFI के पूर्व एरिया कमांडर समेत 5 धराये, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
इसे भी पढ़ें :नामकुम-कांटाटोली रोड में ट्रक और कार में टक्कर, कार चालक गंभीर








