spot_img
spot_img

तगड़ी सुरक्षा के बीच सुजीत सिन्हा को पलामू जेल से किया शिफ्ट… जानें कहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा अब पलामू सेंट्रल जेल में नहीं रहेगा। सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र शनिवार को उसे कड़ी निगरानी में साहिबगंज जेल भेज दिया गया। देर शाम तक उसके साहिबगंज जेल पहुंचने की पुष्टि की गई है। जेल IG के निर्देश पर हुई इस ट्रांसफर कार्रवाई में सुरक्षा के तगड़े इंतज़ाम किये गये थे। जानकारी के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले ही सुजीत को पलामू सेंट्रल जेल लाया गया था, लेकिन उसकी मौजूदगी के बाद जेल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार, सुजीत सिन्हा के खिलाफ अब तक 32 से अधिक FIR दर्ज हो चुकी हैं। जिनमें पलामू, लातेहार, हजारीबाग, रांची और रामगढ़ शामिल हैं। हालांकि हाल के महीनों में वह कई मामलों में बरी भी हुआ है। उस पर दर्ज मुकदमों की एनआईए और एटीएस जैसी एजेंसियां भी जांच कर रही हैं।

पलामू जेल से बड़े अपराधियों की शिफ्टिंग शुरू

पलामू सेंट्रल जेल में कई हाई-प्रोफाइल अपराधियों के बंद होने के चलते प्रशासन ने 200 से अधिक कैदियों को अन्य जेलों में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में सुजीत सिन्हा की शिफ्टिंग भी की गई है। जेलर आशीष कुमार सिन्हा ने इस ट्रांसफर की पुष्टि करते हुए बताया कि शिफ्टिंग पूरी तरह सुरक्षित और नियमानुसार की गई है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...