चतरा : Sujit Sinha गिरोह ने की पुरनाडीह हाइवा डंफर पर फायरिंग! : खलारी-पिपरवार थाना क्षेत्र की पुरनाडीह कोयला खदान में देर रात फायरिंग की गई। यहां कोयला ढुलाई के काम में लगे दो हाइवा डंपर के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस घटना में डंपर के चालक और खलासी बाल बाल-बच गए। घटनास्थल पर हमलावरों ने हस्तलिखित पर्चा भी छोड़ा है। इसमें लिखा गया है कि यह हमला सुजीत सिन्हा गिरोह द्वारा किया गया है। इसमें पर्चा में सुजीत सिन्हा गिरोह के मयंक सिंह का नाम लिखा हुआ है।
इसे भी पढ़ें : लालू को जमानत नहीं, 11 December तक करना होगा इंतजार
मामले की चल रही जांच
घटनास्थल से बरामद पर्चे में डीओ होल्डर, कोयला लिफ्टर, ट्रांसपोर्टर को बिना मैनेज किए काम करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। इधर घटना की सूचना पाकर पिपरवार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
बढ़ रहा Sujit Sinha और अन्य अपराधियों का वर्चस्व
खलारी-पिपरवार कोयलांचल में इन दिनों अपराधियों का वर्चस्व काफी बढ़ता जा रहा। कोयले के काम से जुड़े लोगों से लेवी उगाही के लिए अनेकों संगठनों के द्वारा अपने-अपने तरीके से उपस्थिति दर्ज करा कर लोगों को धमकी दी जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Overbridge के पास सड़क के किनारे मिला युवक का शव












