Kohramlive : मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह के फैंस को सहसा यकीन नहीं हो रहा है कि वो ऐसा कर सकती है। सिमरन की मौत के बाद इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने लिखा कि ‘सुसाइड नहीं… ये मर्डर है’। मशहूर सिमरन सिंह की मौत से आहत और मर्माहत फैंस का मानना है कि इतना हंसाने वाली चुलबुली सी लड़की ऐसा कोई कदम कैसे उठा सकती है? सिमरन की मौत के बाद बड़ी संख्या में उनके फॉलोअर्स और फैंस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टिप्पणी की है। फ्रीलांसर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की डेड बॉडी बीते बुधवार की देर रात गुरुग्राम के सेक्टर 47 स्थित किराये के घर में फंदे पर लटकी हालत में मिली। शुरूआती जांच में पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। वैसे मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आरजे सिमरन 13 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट की थी। जिसमें किसी बीच पर उन्मुक्त होकर नाच रही हैं। समुद्र किनारे इस तरह जिंदगी का आनंद लेती हुई लड़की ने महज 13 दिन बाद अपनी जिंदगी खत्म कर ली। फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर











