DHANBAD : धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में Governor रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल, छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं और बधाई। Governor रमेश बैस ने कहा कि धनबाद के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह के आयोजन पर प्रसन्नता है। यह प्रसन्नता तब और अधिक होती, जब संक्रमण की विषम परिस्थितियां नहीं होती और मैं अपने प्यारे छात्र-छात्राओं के बीच होता। दीक्षांत समारोह के दिन विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान, उनकी उमंग एवं उनके उत्साह का क्षण दीक्षांत समारोह की गरिमा को और बढ़ा देता है। विश्वविद्यालय ज्ञान के केंद्र होते हैं। हमारे शिक्षण संस्थान भविष्य को गढ़ते हैं। ज्ञान और सूचना तकनीक के विभिन्न आयामों के जरिये ही हम विकास की गति को तीव्र कर सकते हैं। वह धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिवेश ने युवाओं को अनेक स्वर्णिम अवसर प्रदान किए हैं, किंतु चुनौतियां भी कम नहीं है। हमारे विद्यार्थियों को इन चुनौतियों का सामना और समाधान कर जीवन में सफलता के शिखर पर चढ़ना है।
Read more: पूनम पांडे ने Raj Kundra पर लगाए ये गंभीर आरोप…
शहीदों के सम्मान में स्थापित किए जा रहे शिक्षण संस्थान : हेमंत सोरेन
दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य का कोयलांचल सिर्फ कोयला और लोहा के लिए ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाएगा। दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त कर रहे सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। झारखंड के वीर शहीदों के सम्मान में शिक्षण संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं। बिनोद बिहारी महतो जी की याद और उनके सम्मान में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी छात्रों को समर्पित किया गया है। आने वाले दिनों में सभी प्रमंडलों में स्थापित हो रहे यूनिवर्सिटी, कॉलेज और शिक्षण संस्थान यहां के बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करेंगे।
Read more: पत्नी के लिए लाने जा रहा था दवा, घर पहुंची मौत की सूचना
अमीन का कोर्स शुरू करने पर सीएम ने दिया जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान यह पता चला कि राज्य में अमीन की पढ़ाई नहीं के बराबर कराई जा रही है। इसके बाद इस क्षेत्र में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस कोर्स को शुरू करने का निदेश दिया। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति से आग्रह है कि विश्वविद्यालय में अमीन का कोर्स शुरू करें।
Read more: Match के दौरान स्टेडियम में लड़के को प्रपोज करना पड़ गया महंगा…
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर धनबाद सांसद पीएन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, विधायक पूर्णिमा सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, कुलपति डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्विद्यालय के कुलसचिव कर्नल डॉ. एमके सिंह, विभिन्न संकायों के एचओडी, अभिषद परिषद के सदस्य एवं अन्य मौजूद थे।















