MUMBAI : पूनम पांडे ने Raj Kundra पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगाया है। पूनम पांडे ने दावा किया है की Raj Kundra ने एक कान्ट्रैक्ट पर छोटे से विवाद को लेकर उन्हे धमकी दी और बाद में एक आपत्तिजनक मेसेज के साथ उनका पर्सनल मोबाईल नंबर लीक कर दिया।
Read more: Remand Home से एक और बंदी फरार, अपनाया ये तरीका…
एक इंटरव्यू में पूनम पांडे ने बताया
मुझे धमकी दी गई और कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए मुझे मजबूर किया गया था। कॉन्ट्रैक्ट में लिखा गया था कि- मुझे उनकी इच्छा के अनुसार एक निर्धारित पोज, शूट करना और देखना होगा, मुझे सब कुछ उनके अनुसार करना होगा, बहुत ही स्पेशल तरीके से दिखना होगा जो कि उनकी मांग के अनुसार था, अन्यथा वह मेरी व्यक्तिगत चीजें लीक कर देंगे।
Read more: Match के दौरान स्टेडियम में लड़के को प्रपोज करना पड़ गया महंगा…
मोबाइल नंबर लीक कर दिया गया
पूनम पांडे आगे कहती हैं कि जब मैंने कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के लिए इनकार कर दी और इसे खत्म करने की बात कही तो तो उन्होंने मुझे धमकी दी । पूनम कहती हैं इसके बाद मेरा पर्सनल मोबाइल नंबर इस मैसेज के साथ लीक कर दिया कि ‘मुझे अभी फोन करें..मैं आपके लिए कपड़े उतार दूंगी’।
पूनम छुप-छुप कर रहने लगी
पूनम पांडे बीते दिनों को याद करते हुए कहती हैं, मोबाइल नंबर लीक होने के बाद से मुझे कई परेशानियों से गुजरा पड़ा। मैं डर की वजह से घर बदल लिया और छुप-छुप कर रहने लगी। इस डर से कहीं मेरे साथ कुछ बुरा न हो जाए। वह कहती हैं कि मुझे वह डरावना दिन याद है जब हजारों की संख्या में लोगों के गलत मैसेज आए ,जिसमें मुझसे लोग अनचाही डिमांड कर रहे थे। लोग मुझसे अश्लील सेवाओं के लिए कॉल आने लगे। लोगों ने मुझे अश्लील फोटो और वीडियो भेजना शुरू कर दिया।
Read more:Horoscope 22 July 2021:4 राशिवाले हो जाएं सावधान, मुश्किल भरा रहेगा दिन
लड़कियों से रिक्वेस्ट
पूनम आगे आगे रिक्वेस्ट करते हुए कहती हैं उन सारी लड़कियों से मैं प्रार्थना करती हूं कि आप प्लीज बाहर आएं, और आपके साथ भी ऐसा कुछ भी हुआ है, तो आप आवाज उठाएं। अगर राज कुंद्रा मेरे साथ ऐसा कर सकता है, मैं तो फिर भी एक जानी पहचानी हस्ती हूं, तो औरों के साथ क्या हो रहा होगा। इसका फुल स्टॉप कहां पर है, ये जज करना मुमकिन नहीं है। बता दें कि पूनम पांडे ने राज के खिलाफ 2019 में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। पूनम ने बॉम्बे हाइकोर्ट में राज के खिलाफ फ्रॉड और चोरी का केस दर्ज करवाया चुकी हैं। अभी इस मामले की जांच चल रही है।












