रांची : आज हमारे मन में मरने की इच्छा होनी चाहिए, ताकि भारत जी सके। एक शहीद की मौत मरने की इच्छा ताकि स्वतंत्रता का मार्ग शहीदों के खून से प्रशस्त हो सके। नेता जी सुभाष चंद्र बोस का यह कथन आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना पहले था। आज भी देश के लिए शहीद होने वालों की कमी नहीं है। उक्त बातें आठवीं क्लास के छात्र आरूष लाल ने सफायर स्कूल रांची में आयोजित नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में 8वीं क्लास के क्षितिज, मोनू, आशी गौरव ने भी नेता जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
सत्र समन्वयक अजय चौहान ने कहा कि नेता जी के जीवनी से हमें सीख मिलती है कि परिस्थितियां कैसी भी हो, कुछ करने का जज्बा हो तो मंजिल मिल ही जाती है। मौके पर स्कूल के प्राचार्य अमित सिंह ने कहा कि अपने अच्छे कामों से देश और समाज के विकास में योगदान दें, यहीं शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में टीचर किशन पोद्दार, बीना कुमारी जैन, अनुराग, बिनोद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।








