Ranchi : शत-प्रतिशत वोटर्स रजिस्ट्रेशन का वोटिंग में महत्व विषय पर नुक्कड़ नाटक किया गया। यह नाटक आज रांची के ICFAI यूनिवर्सिटी में किया गया। इस नाटक के जरिये बताया गया कि अपने लोकतान्त्रिक अधिकार का प्रयोग करना हर एक नागरिक का कर्त्तव्य है। इसके साथ-साथ मताधिकार का प्रयोग करने से पहले किन बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, उसपर भी जानकारी साझा की गई। बताया गया कि मतदाता 18 वर्ष के होते ही मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं, वोटर आईडी कार्ड बनवाएं, अगर वोटर कार्ड में कोई अशुद्धि है तो उसे सुधार लें, मतदाता सूची में अपना नाम, पता अदि जांच लें। बता दें कि झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के नेतृत्व में झारखंड में वोटर्स को जगाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाये जा रहें हैं। इसी क्रम में रांची जिला में युवा एवं शहरी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रांची के ICFAI यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं, प्रोफेसर एवं अन्य स्टाफ़ मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मतदात पंजीकरण आसानी से करने एवं अधिक जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950, वोटर हेल्पलाइन ऐप के साथ ही वोटर पोर्टल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा नए मतदाताओं को पंजीकरण की नई तिथियां 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 अगस्त, 1 अक्टूबर की भी जानकारी साझा की गयी। साथ ही छात्रों को मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से उनके चुनावी अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाने और उन्हें पंजीकरण और मतदान की प्रक्रिया से रू-ब-रू किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के बिच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं में जितने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रोफेसर डॉ रमन कुमार झा, रजिस्ट्रार, प्रोफेसर डॉ जेबी पटनायक, एकेडमिक के डीन प्रोफेसर अरविन्द कुमार ने सभागार में छात्रों को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें : नामी सेक्रेड हार्ट स्कूल की छात्रा ICU में, जांच में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें : चंद्रयान-3 के लैंडर से रोवर के बाहर आने का अद्भुत वीडियो… देखें यहां












