नई दिल्ली : यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को भारत में लाने के लिए एयर इंडिया का विमान AI-1943 बुखारेस्ट पहुंच गया है। आज ही शाम करीब 07:30 बजे छात्रों को लेकर विमान मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगाद्य मुंबई पहुंचकर छात्रों को अपना कोविड वैक्सीनटेड सर्टिफिकेट दिखाना होगा। अगर किसी छात्र के पास वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं हो तो वो RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट भी दिखा सकते हैं। इन दोनों में से कुछ भी नहीं होने की दशा में छात्र का एयरपोर्ट पर ही कोविड टेस्ट कराया जाएगा।
एयरपोर्ट पर ही होगा नि:शुल्क आरटी-पीसीआर टेस्ट
एयरपोर्ट पर RT-PCR कोविड टेस्ट का खर्च मुंबई एयरपोर्ट ही उठाएगा। कोविड टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही स्टूडेंट्स को बाहर जाने दिया जाएगा। अगर किसी छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो कोरोना गाइडलाइंस के तहत उसकी आगे जांच और clinically मैनेज करने के बाद भेज दिया जाएगा।
मानवीय आधार पर लिया गया है जरूरी फैसला
जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है या जिनके पास कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं है, उन्हें भी यात्रा करने से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर डॉक्युमेंट अपलोड करने की छूट दी जाएगी। ऐसे यात्री एयरपोर्ट में एंट्री कर सकते हैं। यह फैसला मानवीय आधार पर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें : CA इंटरमीडिएट 2021 का रिजल्ट जारी, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने जारी की क्रिप्टोकरेंसी एड गाइडलाइन, जानें विज्ञापनदाताओं को क्या देना होगा डिस्क्लेमर
इसे भी पढ़ें : मेलिटोपोल पर रूस का कब्जा, जेलेंस्की बोले…
इसे भी पढ़ें : सरकारी राशन लेने के नियमों में हो रहा बदलाव!, जान लीजिए नए प्रावधान
इसे भी पढ़ें : 3 जुलाई को होगा JEE एडवांस्ड एग्जाम, जानें कब से शुरू होंगा रजिस्ट्रेशन
इसे भी पढ़ें : ग्राहक ध्यान दें : अप्रैल से बदल रहा PNB का यह नियम!, अलर्ट रहें, वरना…
इसे भी पढ़ें : बिटकॉइन वैध है या अवैध, जानिये सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या पूछा




