Ranchi : नये साल में झारखंड में मौसम का भी मिजाज बदलने वाला है। रविवार से कुछ जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है। तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। राज्य में हवाओं ने अपना रूख बदला है, तेज धूप में हवा के झोंके में ठंडक रहेगी। यहीं कंपकंपी बढ़ायेगी। उत्तर भारत में भारी बर्फबारी की वजह से झारखंड में मौसम का भी बदलने के आसार हैं। अगले दो रोज में न्यूनतम पारा में गिरावट आने की पूरी संभावना है। कहीं-कहीं शीतलहरी का एहसास भी होगा। झारखंड के मध्य और उत्तर भाग में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।
रांची का न्यूनतम तापमान हुआ 09 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रांची का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस है। डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस, देवघर का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.4डिग्री सेल्सियस, खूंटी का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस और सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस है।
इसे भी पढ़ें : पटना निकाय चुनाव : मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर बनी रश्मि
इसे भी पढ़ें : UKSSSC : UK सरकार का बड़ा फैसला, दोबारा कराए जाएंगे यह Exam… देखें
इसे भी पढ़ें : हादसे क्या टकरायेंगे, पंत के साथ-साथ चल रही थी मां की दुआ… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : मशहूर क्रिकेटर #RishabhPant का एक्सीडेंट, कार जल कर राख
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में हुईं विलीन








