Kohramlive : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC) ने स्नातक स्तरीय परीक्षा, वन दरोगा, सचिवालय रक्षक के Exam दोबारा कराने का फैसला किया है। क्योंकि इन परीक्षाओं में नकल होने की बात सामने आई थी, जिसकी जांच चल रही है। कनिष्ठ सहायक( Junior Assistant ), वैयक्तिक सहायक ( Personal Assistant ), पुलिस रैंकर्स वाहन चालक ( Police Rankers Vehicle Driver ), कर्मशाला अनुदेशक ( Workshop Instructor), मत्स्य निरीक्षक (Fisheries Inspector), मुख्य आरक्षी दूरसंचार ( Head Constable Telecom ) की परीक्षा के बारे में आयोग ने शासन को पत्र लिखा है। शासन के अनुमति के बाद ही इसके बारे में कोई फैसला किया जाएगा।
मार्च में फिर होगी परीक्षा
इस मामले में Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission जीएस मार्तोलिया ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पिछली परीक्षाओं में नकल की थी, उन्हें इस बार परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्नातक स्तरीय, वन दरोगा और सचिवालय रक्षक की भर्ती परीक्षा मार्च में शुरू कर दी जाएगी। आयोग परीक्षा में पारदर्शिता बनाने के लिए कदम कई तरह के कदम उठा रहा है।
इसे भी पढ़ें :पटना निकाय चुनाव : मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर बनी रश्मि
इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में हुईं विलीन
इसे भी पढ़ें :दारू की दुकान में काम करने वाले दुखी, भयादोहन का इल्जाम
इसे भी पढ़ें :UGC NET और JRF एग्जाम का Application Process शुरू, जानें परीक्षा की डेट
इसे भी पढ़ें :सूर्यकुंड मेले की तैयारी जोरों पर, दूर-दूर से आएंगे पर्यटक… देखें








