Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मझिआंव प्रखंड के रामपुर इलाके में आज सुबह सदर SDO संजय कुमार ने अवैध शराब के विरोध में औचक छापेमारी करते हुये वह कदम उठाया जिसकी ग्रामीण लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे। धधकती भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, झाड़ियों में छिपाया गया 11 क्विंटल जावा महुआ नष्ट कर दिया गया। SDM संजय कुमार ने बताया कि दो महीने पहले ही इसी इलाके में बड़ी कार्रवाई हुई थी और उत्पाद विभाग को लगातार छापेमारी के निर्देश दिये थे। कुछ समय के लिए अवैध निर्माण रुका, पर हाल के दिनों में शिकायतें फिर बढ़ने लगीं। यही कारण रहा कि आज अचानक यह ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। छापेमारी की भनक लगते ही अवैध कारोबारी फरार हो गये। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की निशानदेही पर तीन व्यक्तियों की पहचान हो गई, इनके नाम प्रकाश पासवान, रामजीवन पासवान एवं अखिलेश पासवान बताये गये। SDO संजय कुमार ने दो टूक कहा कि अवैध शराब के ये अड्डे कानून-व्यवस्था के लिये ही नहीं, परिवारों के टूटने और घरेलू हिंसा की जड़ हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी नहीं, अब सीधी कार्रवाई मिलेगी।
अवैध शराब माफिया पर करारा प्रहार…
Date:

राजधानी रांची में पानी की खातिर बन गये चोर, क्या बोले गांववाले… देखें वीडियो
Ranchi(Akhilesh Kumar) : यह कहानी किसी दूर-दराज के पहाड़ी...
दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…
Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...
लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…
Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...
गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…
Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...
तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…
Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...





