spot_img

विकास पर सख्त पहरा, DC ये चेतावनी दे गये…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : विकास के रास्ते पर जरा-सी ढिलाई भी गढ़वा के DC दिनेश यादव को मंजूर नहीं। समाहरणालय सभागार में मंगलवार की दोपहर तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक हुई, बैठक में जिले के हर अधूरे काम की नब्ज एक-एक करके उनके सामने खुली। बैठक में NHAI, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता, विद्युत, भवन प्रमंडल से लेकर जिला परिषद तक, हर विभाग अपने-अपने विकास कार्यों की फाइलें लेकर हाजिर था। भौतिक प्रगति, वित्तीय स्थिति, निर्माण बाधायें और समयसीमा, सब कुछ DC के सामने साफ-साफ रखा गया। DC ने साफ-साफ कहा कि यह जिले की जीवनरेखा हैं। इन योजनाओं में देरी या कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

बैठक में DC ने निर्देश दिये कि हर योजना तय समय पर पूरी होनी चाहिये। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं। अधिकारियों द्वारा नियमित स्थलीय निरीक्षण अनिवार्य। लापरवाह संवेदकों पर सख्त कार्रवाई होगी। वित्तीय और भौतिक प्रगति में संतुलन बनाये रखें। किसी भी समस्या की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें। DC यादव ने कहा कि जिन योजनाओं में देरी हो रही है या जो जर्जर स्थिति में पड़ी हैं, उन्हें त्वरित गति से आगे बढ़ाया जाये। संदेश बिल्कुल स्पष्ट था कि “काम में देरी या गुणवत्ता में कमी, दोनों में से कोई भी स्वीकार्य नहीं।” बैठक में सड़कों, पुल-पुलिया, भवन निर्माण, पेयजल, बिजली, सिंचाई, ग्रामीण सड़कें, विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्रों जैसी प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा हुई। DC ने कहा कि विकास सिर्फ ईंट और सीमेंट का जोड़ नहीं, बल्कि जनता के भरोसे का निर्माण है। उन्होंने अधिकारियों से जनहित को केंद्र में रखते हुये पारदर्शी, जवाबदेह और तेजी से काम करने का आह्वान किया। बैठक में उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा सहित सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...