spot_img

होली-रमजान पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : कहीं गुलाल की खुशबू है, तो कहीं इफ्तार की तैयारी। ऐसे में गढ़वा ने एक बार फिर भाईचारे की मिसाल पेश करने की ठान ली है। होली और रमजान को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिये समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त दिनेश यादव ने की। उन्होंने कहा कि गढ़वा की पहचान आपसी प्रेम और सौहार्द से है, इसे हर हाल में कायम रखना होगा। बिजली, पानी, सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुये उन्होंने साफ कहा कि त्योहारों में किसी भी तरह की परेशानी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अभियान SP राहुल कुमार बड़ाइक ने सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर साइबर सेल की विशेष नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को खबर दें, ताकि समय रहते हालात संभाले जा सकें। त्योहारों के मद्देनजर जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्ती तेज की जायेगी। जरूरत पड़ने पर धारा 107 के तहत असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई भी होगी। वहीं, जिले के प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और सशस्त्र जवानों की तैनाती सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में निर्देश दिया गया कि अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी शांति समिति की बैठकें आयोजित हों, ताकि हर गांव और मोहल्ले तक सौहार्द का संदेश पहुंचे। जिला परिषद अध्यक्षा शांति देवी ने सभी को त्योहारों की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुये कहा कि हमारा गढ़वा हमेशा की तरह इस बार भी मिलजुल कर त्योहार मनायेगा।  बैठक में DDC पशुपतिनाथ मिश्रा, SDO प्रभाकर मिर्धा, प्रभारी पदाधिकारी सुशील कुमार राय, सभी SDPO, BDO, CO और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में रेड, पूर्व MLC अरेस्ट…

Ranchi : रांची पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त...

जमशेदपुर कांड : मुख्य आरोपी की फोटो जारी कर इनाम का हुआ ऐलान…

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित बार हत्याकांड में पुलिस...

अब अदालत खुद चली लोगों के द्वार…

Latrhar : न्याय अब सिर्फ अदालत की चारदीवारी तक...

50 हजार के ईनामी डकैत का एन’काउंटर…

UP : यूपी के बदायूं में बीती रात 50...

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…

Kohramlive : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों...