Bihar : लंबे इंतजार के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट अब हकीकत बनने जा रहा है। PM नरेंद्र मोदी आगामी 15 सितंबर को पूर्णिया पहुंचकर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे राज्य को कई और विकासपरक सौगातें भी देंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर गुलाबबाग जीरो माइल स्थित शीशाबाड़ी एसएसबी कैंप मैदान में प्रधानमंत्री की एक विशाल जनसभा भी आयोजित की जायेगी। PM के दौरे को लेकर पूर्णिया में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये गये हैं। चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा, जहां से प्रधानमंत्री का आगमन होगा, पूरी तरह सुरक्षा घेरे में है। SPG ने कमान संभाल ली है। ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वायड लगातार निगरानी में जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल पर 1500 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं। जनसभा स्थल के चारों ओर मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। शहर के प्रमुख हॉस्टल, लॉज और होटलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन इस क्षेत्र के लिए आर्थिक और सामाजिक विकास का टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने कहा “प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी स्तरों पर सुरक्षा और तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम पूरी तरह व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न होगा।”
बिहार के इस जिले में जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा… जानें क्यों
Date:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…
Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...
साप्ताहिक राशिफल (28 जून-4 जुलाई): इन राशियों पर होगी धन और कामयाबी की बरसात…
Kohramlive : 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक...
जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…
Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...
इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…
Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...
लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…
UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...







