Ranchi : स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को लेकर रांची(Ranchi) पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। वहीं, साफ कर दिया है कि अब स्कूल बस और वैन में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश पर यातायात और नगर पुलिस की संयुक्त बैठक में निजी स्कूलों के प्रबंधन, परिवहन विभाग और पेरेंट्स एसोसिएशन के साथ विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अधिकारियों ने साफ कहा कि बच्चों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। हाईकोर्ट के निर्देशों का हर हाल में पालन होगा।
Ranchi में बस-वैन के लिये अनिवार्य नियम
सभी बसों का रंग पीला (Yellow) होना जरूरी है। “SCHOOL BUS”, वाहन नंबर और स्कूल का नाम स्पष्ट लिखा हो। हर वाहन में CCTV कैमरा, GPS ट्रैकिंग सिस्टम, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी नंबर लगाना जरूरी होगा। ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक रहेगी। सीट के अनुपात में ही बच्चों को बैठाया जायेगा। अतिरिक्त बेंच/सीट लगाकर ओवरलोडिंग बिल्कुल नहीं होगी। बस-वैन ड्राइवर-हेल्पर का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है। उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर स्कूल और पुलिस के पास दर्ज होगा। अभिभावकों से अपील की गई है कि बिना मानक वाले ऑटो/वैन से बच्चों को स्कूल न भेजें। केवल सुरक्षित और नियमों का पालन करने वाले वाहनों का ही चयन करें।
बच्चों के लिये जागरूकता अभियान
पुलिस बहुत जल्द ही स्कूलों में जाकर बच्चों के बीच संवाद करेगी। साइबर क्राइम, ड्रग्स से बचाव, छेड़छाड़ से सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियम जैसे विषयों पर जागरूक किया जायेगा।
इसे भी पढ़े : Assembly Elections : बंगाल में जबरदस्त वोटिंग, 3 बजे तक इतना मतदान…
इसे भी पढ़े : Bihar : मुख्य सचिव का सख्त फरमान, “लेट आये तो कटेगी सैलरी”!










