spot_img

प्रेमी ने #CM से लगाई गुहार, शादी-ब्‍याह पर भी रोक लगा दीजिए नीतीश जी, मेरी Girl Friend की शादी है

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए बिहार सरकार ने 25 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन कर दिया है। इस दौरान शादी के लिए छूट दी गई है, लेकिन कुछ सख्त नियम बनाये गए हैं। इस बीच एक दिलचस्प मामला सामने आया है। दरअसल एक युवक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ट्विटर के माध्यम से अपील कर गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाने की अपील की है।

युवक की इस मांग से बहुत लोग हैरान हैं। सीएम नीतीश कुमार और युवक को टैग कर एक से  बढ़कर एक कमेंट लिख रहे हैं। दरअसल 13 मई को बिहार के सीएम ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि बिहार में लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। इसलिए 10 दिन के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री के इससे संबंधित ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए पंकज कुमार गुप्ता नाम के एक युवक ने लिखा कि “सर अगर शादी-ब्याह पे भी रोक लगा देते तो मेरी गर्लफ्रेंड की शादी थी, 19 मई को वह भी रुक जाती।



इसे भी पढ़ें : धनबाद की आरुषि वंदना बनी NSUI सोशल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक

सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

मुख्यमंत्री से प्रेमी की यह मांग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। युवक के इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी जंगल में लगी आग की तरह बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स युवक की गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाने के लिए उसका सपोर्ट कर रहे हैं। कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। फारुख खान ने पंकज गुप्ता से पूछा कि अगर आज गर्लफ्रेंड की शादी रुक गई तो क्या तुम बाद में शादी करोगे? इसपर पंकज ने हां में जवाब दिया है। सिद्धार्थ नाम के एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि ‘भाई दूसरी पटा लो, इसपर नीतीश कुमार को पहले ही बता देना।’ एक ने लिखा कि ‘सर जी, लड़का पक्का आशिक है। अब आप ही देख लीजिए कि आप इनकी किस प्रकार से मदद करेंगे।’

इसे भी पढ़ें :Covid Vaccination के लिए E-Pass की जरूरत नहीं, पर दिखाने होंगे ये Document

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…

Bihar : बिहार के समस्तीपुर के भजनगामा गांव में एक...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...