रांची : पुलिस से एक बार फिर बड़ी चूक हुई है। राजधानी के हाई सिक्योरिटी जोन हाईकोर्ट गेट के ठीक सामने सोमवार को आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग जमा हो गए। उनके हाथों में शिलापट्ट था, जिसमें लिखा था कि रांची अनुसूचित क्षेत्र है। यहां शासन-प्रशासन का नियंत्रण आदिवासियों के हाथ में होगा। पुलिस को खबर तक नहीं लगी और पूरे क्षेत्र में हंगामा मच गया। बाद में जैसे ही लोगों के गोलबंद होने की सूचना मिली, पुलिस एक्टिव हुई और मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को वापस भेजा। ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने लोगों को काफी समझाया-बुझाया, लेकिन भीड़ शिलापट्ट गाड़ने को लेकर आमादा थी। प्रशासन ने जब सख्त रवैया अपनाया, तब जाकर लोग माने और शिलापट्ट को लगाए बिना वहां से वापस लौटे।
मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…
Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...
रांची को मिलेगी पहली सिक्स लेन स्मार्ट रोड, 177 करोड़ रुपये होंगे खर्च…
Ranchi : राजधानी रांची को जल्द ही उसकी पहली...
झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…
Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...
रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…
Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...
गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…
Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...







