Khunti : #Covid19 के बढ़ते प्रसार को रोकने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा “स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह” को 6 मई की सुबह तक बढ़ा दिया गया है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए “स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह-2” में कई बंदिशें बढ़ाई गई है। दवा दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। ताकि लोग घर से कम निकले और संक्रमण की रफ्तार कम हो। गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सभी थाना क्षेत्र में पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों से पुलिस-प्रशासन सख़्ती से निपट रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले दुकानों को सील कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।


इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : नहीं रहे Rohit Sardana, जानिये मौत की वजह
इसे भी पढ़ें : ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी दुल्हन, दूल्हे के मैसेज ने उड़ाया होश, और फिर…












