Kohramlive : राजस्थान में कल देर शाम तेज हवा के साथ तूफानी बारिश हुई। कई जगहों पर 50KM स्पीड से हवा चली। ज्यादा बारिश के चलते कई जगह पानी भर गया। मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी 13 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना जताई है। एक-दो दिन बाद मानसून की विदाई शुरू हो जायेगी। इसके बाद राज्य में मौसम साफ होने लगेगा।
IMD ने आज अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, प्रतापगढ़, सीकर और उदयपुर जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम केन्द्र के मुताबिक राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में अब हवाओं की दिशा बदलने लगी है। नॉर्थ-वेस्ट दिशा से हवा का बहाव शुरू हो गया। अनुमान है कि आज से प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू हाे सकती है और राज्य के पश्चिम के कुछ हिस्से से मानसून जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :आ गया छुट्टियों वाला अक्टूबर, इतने दिन बैंक रहेंगे बंद… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :केरल में खाते से उड़ाये 1 करोड़ 12 लाख, धराये रांची में… जानें
इसे भी पढ़ें :जानबूझकर कर्ज न चुकाने वाले को अब बड़ी ‘सजा’… जानें
इसे भी पढ़ें :अजनबी शहर में मुलाकात, कयामत बनी, मशहूर एक्टर्स परिणीति बनीं दुल्हन…
इसे भी पढ़ें :रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला ग्रीन सिग्नल, 27 सितंबर से…
इसे भी पढ़ें :केवल यह फार्मुला अपना बचा जा सकता है हार्ट अटैक से… जानें
इसे भी पढ़ें :4 घंटे की बारिश में बाढ़ जैसे हालात, मौके पर NDRF और SDRF तैनात…










