Kohramlive : चक्रवात फेंगल के आने की प्रबल संभावना है। IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) के अनुसार, यह चक्रवात तमिलनाडु तट की ओर बढ़ेगा, लेकिन तट से टकराने से पहले इसका प्रभाव थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। इस चक्रवाती तूफान को फेंगल नाम दिया गया है। इसको लेकर देश के दक्षिणी राज्यों में रहने वालों की चिंता बढ़ गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि यह चक्रवात अगले 6 घंटों में तेज होकर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है और श्रीलंका के तट को स्कर्ट करते हुये तमिलनाडु तट की ओर बढ़ेगा। यह अगले दो दिनों के दौरान श्रीलंका तट को घेरते हुये तमिलनाडु तट की ओर उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा।” 28 से 30 नवंबर के दौरान तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश हो सकती है। लैंडफॉल के समय हवा की गति 55-60 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
समुद्री तट में खतरा
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों में समुद्र में लहरों की गति 55-65 किमी प्रति घंटा (गुस्त 75 किमी प्रति घंटा) रहने का अनुमान है। 29 नवंबर की रात से यह गति धीरे-धीरे घटने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश में 28 से 30 नवंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। केरल में 30 नवंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…
इसे भी पढ़ें :यात्री वाहन पर गो’लियों की बौछार, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, तीन लेयर का सुरक्षा घेरा
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, भाजपा के मददगार अडानी गिरफ्तार हो, शेयर मार्केट में हाहाकार
इसे भी पढ़ें :शिक्षकों को मिला बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें :गडकरी बोले, अमेरिका की तरह हो जायेगी बिहार की सड़कें
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…








