spot_img

बोकारो के सब्‍जी मंडी में पुलिस टीम पर पथराव, SI जख्‍मी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BOKARO : शहर के सिटी थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी दुंदीबाग में पुलिस पर सब्जी विक्रेताओं ने जमकर पथराव किया। इस हमले में SI पिंकू कुमार सिंह की वर्दी फट गई और चोट भी लगी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाजार में काफी भीड़-भाड़ है और लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। सूचना पर बाजार पहुंची पुलिस एक सब्जी विक्रेता को पकड़ थाना ले जाने लगी। इसी दौरान वहां मौजूद अन्‍य सब्जी विक्रेता भड़क गए और पुलिस पर हमला कर दिया। इस मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने बाजार और सड़कों पर पैदल मार्च किया। पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मानें तो बाजार में होलसेल दुकान खोलने की इजाजत है। पर खुदरा दुकान खोल भीड़ जुटाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दुकानदार को पुलिस थाना ले जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाकी सब्जी विक्रेताओं ने पथराव कर दिया। घटना के बाद बाजार की सारी दुकानें बंद हो गई।

इसे भी पढ़ें : 9 मई तक न्‍यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, झारखंड बार काउंसिल का निर्णय

इसे भी पढ़ें :कोरोना में बदला शादी का तरीका, …और ऐसा जयमाला नहीं देखा होगा आपने

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…

Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...

NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...