STET 2025 का रिजल्ट निकला…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : बिहार में शिक्षक बनने का सपना संजोये लाखों युवाओं के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 का परीक्षाफल जारी कर दिया है। सोमवार को समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बोर्ड कार्यालय में औपचारिक रूप से परिणाम घोषित किया। रिजल्ट जारी होते ही राज्यभर के अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सफल उम्मीदवार अब चौथे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा में शामिल होने के योग्य हो गये हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि STET 2025 का रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebtest.org पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर अपना परिणाम देख सकते हैं। वहीं, उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। तकनीकी दिक्कत होने पर कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करने की सलाह दी गई है। STET 2025 में कुल परीक्षार्थी 4,42,214 थे। करीब 1,54,145 सफल हुये। इस बार भी परिणाम में महिलाओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। महिला सफलता प्रतिशत: 58% से अधिक रहा, वहीं, पुरुष सफलता प्रतिशत: 57% से अधिक है। आनंद किशोर ने कहा, STET में लगातार महिलाएं बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं, यह राज्य के शिक्षा भविष्य के लिये शुभ संकेत है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड की बेटियों का जापान में जलवा…

Ranchi : जापान के काकामीगहारा में आयोजित अंडर-18 महिला...

JSCA विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का शानदार आगाज…

Ranchi : झारखंड में महिला क्रिकेट को नई उड़ान...

रांची में ह’त्या, मचा तहलका…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में...

रेस्टोरेंट में लगी भयानक आग, एक साथ चली इतनी जा’न…

Delhi : राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी...

सिवान में मॉब लिंचिंग कांड का खुलासा, दारोगा सस्पेंड…

Bihar : एक मोबाइल की तलाश में उठे शक...