spot_img

नशा मुक्त झारखंड के निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : CM

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : CM चंपई सोरेन आज मोरहाबादी मैदान में आयोजित “मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार नशा मुक्त झारखंड के निर्माण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाकर जन-जन को नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जा रही है। गांव, मोहल्ला, पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

नशीली पदार्थों के तस्करों पर सख्त कार्रवाई

CM ने कहा कि वर्तमान समय में नशीली पदार्थों का व्यापक रूप से फैलाव हो रहा है। विशेष तौर पर मादक पदार्थों के तस्करों द्वारा विद्यालय, कॉलेज आदि क्षेत्रों में युवा वर्ग को नशीली चीजों की लत लगाई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा नशीली पदार्थों के तस्करों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस प्रशासन द्वारा कई जगहों पर अफीम की खेती को नष्ट किया गया है। ब्राउन शुगर, गांजा, डोडा आदि मादक पदार्थों की रिकवरी भी हुई है और सैकड़ों की संख्या में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है तथा सप्लाई चेन को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

युवा राज्य और देश के भविष्य, इन्हें नशे की चपेट में नहीं आने देंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमारे राज्य और देश के भविष्य हैं। युवाओं को नशा मुक्त रखकर ही समृद्ध प्रदेश का निर्माण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी परिवार या समाज नशा मुक्त रहकर ही उन्नति की मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। नशा मनुष्य जीवन में नाश का कारण बनता है और यह शारीरिक खतरा है जिससे शरीर को क्षति पहुंचती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर युवा वर्ग नशे की चपेट में रहेंगे तो उनके जीवन के साथ-साथ राज्य और देश के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसी भी हाल में राज्य के युवाओं को नशे की चपेट में नहीं आने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आज सभी को यह संकल्प और प्रतिज्ञा लेने का दिन है कि स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियाँ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा मादक पदार्थों पर रोक के लिए पूर्णत: संकल्पित झारखंड सरकार नामक पुस्तक का अनावरण भी किया गया। मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में मानव श्रृंखला, साइकिल दौड़, बच्चों का मैराथन दौड़ आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें

इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…

इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर

इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्या

इसे भी पढ़ें : टूटे सारे रिकॉर्ड, गूगल ट्रेंड्स में सिर्फ राम ही राम…

इसे भी पढ़ें : खौ*फनाक मंजर देख-सुन हिल गये लोग, दारोगा का था बेटा

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर पीएम मोदी ने बरसाया फूल… देखें वीडियो

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...