spot_img

इस रोज से 767 जरूरी दवाइयां हो सकती है महंगी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिये एक और अहम खबर है, 1 अप्रैल से देशभर में कई जरूरी दवाइयों की कीमत बढ़ने जा रही है। इलाज की यह बढ़ती कीमत सीधे आम आदमी की रसोई और बजट पर असर डाल सकती है। देश में 767 जरूरी दवाइयों की कीमत बढ़ने जा रही है। दवा निर्माता कंपनियां अधिकतम 0.64% तक कीमत बढ़ा सकेंगी। यह फैसला National Pharmaceutical Pricing Authority ने लिया है। दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आधार पर तय हुई है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2025 में WPI में 0.64956% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज हुई। इसी आधार पर दवा कंपनियों को कीमत बढ़ाने की अनुमति दी गई है। Drugs (Prices Control) Order, 2013 के प्रावधानों के अनुसार कंपनियां कीमत बढ़ा सकती हैं। इसके लिये सरकार से अलग से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी। कंपनियां सीधे अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में संशोधन कर सकती हैं। यह बढ़ोतरी उन दवाइयों पर लागू होगी जो National List of Essential Medicines में शामिल हैं। इस सूची में लगभग 900 दवाओं के फॉर्मुलेशन शामिल हैं। इनमें दर्द निवारक दवाएं (पेनकिलर), एंटीबायोटिक, एंटी-इन्फेक्टिव दवायें, कई जरूरी जीवनरक्षक दवायें शामिल हैं। बढ़ी हुई कीमतें GST के बिना तय की गई हैं। कंपनियां, थोक और खुदरा विक्रेता सीलिंग प्राइस से ज्यादा कीमत पर दवा नहीं बेच सकते। ऐसा करना कानूनन अपराध माना जायेगा।

इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्‍या होगा रोल… जानें

इसे भी पढ़े :ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े :रामनवमी महोत्सव का न्योता स्वीकार किया CM हेमंत सोरेन ने…

इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…

इसे भी पढ़े :रांची में गूंजेगा T20 का रोमांच, कब-कब मैच… देखें पूरा शेड्यूल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...