Kohramlive : आंध्र प्रदेश के EX CM चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में भगदड़ मचने की खबर है। भगदड़ में कम सात लोगों जान चली जाने की खबरें आ रही हैं। वहीं कई लोग लहुलूहान हैं। तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की जनसभा नेल्लोर जिले के कुंदुकुर में आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा तब हुआ, जब चंद्रबाबू नायडू वहां एक रोड शो को संबोधित कर रहे थे। शुरूआती सूचना के अनुसार बैठक स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये, हाथापाई के बाद भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में गंभीर रूप से जख्मी सात लोगों की जान चली गई। वहीं एक बातें यह भी सामने आ रही है कि नेल्लोर जिले के कंदुकुर कस्बे में एक नहर में गिरने से एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ अन्य लोग घायल हो गये। इनमें कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। असली तस्वीर जांच-पड़ताल के बाद ही सामने आयेगी। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। इस हादसे के बाद जनसभा बंद कर दी गई। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान करने की बात कही जा रही है। घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें अपना काम
इसे भी पढ़ें :Flight कैंसल करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, Air India ने शुरू की ये सर्विस
इसे भी पढ़ें :Videocon Loan Case में वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :Finance Minister दिल्ली AIIMS में भर्ती
इसे भी पढ़ें :“करुणा सिंधु” में ग्रैंड सेलिब्रेशन, दान होगा 300 किलो सोना… देखें
इसे भी पढ़ें : आम आदमी को बड़ा झटका : महंगा हुआ दूध












