Kohramlive Desk : नॉर्थ इंडिया में शीतलहर चालू है। ऐसे में घने कोहरे के कारण Air India ने प्रभावित उड़ानों के यात्रियों के लिए ‘फॉगकेयर’ की शुरुआत की है। यह दिल्ली हवाईअड्डे से आने और जाने वाली उड़ानों के लिए है। ऐसा उन यात्रियों तक सक्रिय तौर पर पहुंचने के लिए किया गया है, जिनकी फ्लाइट प्रभावित हुई है और कोहरे के दौरान उनके रद्द होने की आशंका है।
यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए पहल
एयर इंडिया ने बताया कि लंबी प्रतीक्षा की असुविधा से बचने के लिए यात्री तय कर सकते हैं कि हवाई अड्डे की यात्रा करनी है या नहीं। एयरलाइन ने अपनी एक विज्ञप्ति में बताया है कि इस प्रयास से हवाईअड्डों पर भीड़ कम करने में भी मदद मिलेगी। प्रभावित उड़ानों के यात्रियों को ई-मेल, कॉल और एसएमएस भेजे जाएंगे, जिससे उन्हें कोहरे से संबंधित व्यवधानों के कारण होने वाली असुविधा को कम करने के आसान विकल्प मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें : आम आदमी को बड़ा झटका : दूध की कीमतों में दो रुपए की बढ़ोतरी
इसे भी पढ़ें : Gaya News: ICU में भर्ती मां की आखिरी इच्छा पूरी कर गई बेटी चांदनी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : BREAKING : बिहार में कोरोना की एंट्री, 4 विदेशी पर्यटक पॉजिटिव
इसे भी पढ़ें : बड़ी बहन को सबक सिखाना चाहती थी, भूल गई खू*न के रिश्ते, चौंका गई सबको, देखें…
इसे भी पढ़ें : बीवी को बोल साली पर हो गया फिदा, अब म*र मिटने को तैयार






