स्टाफ बन किया दुकान का मुआयना, फिर मौका देख किया हाथ साफ, धराया

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : पलामू के मेदीनिनगर से एक अजब – गजब घटना सामने आई है। जहां एक चोर ने दुकान का स्टाफ बनकर काम किया। दुकान का मुआयना कर काम छोड़ दिया। फिर एक दिन मौका देख उसी दुकान में हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने उस शातिर चोर को पकड़ लिया। साथ ही उसके घर पर छापेमारी कर चोरी के 13,500 रुपए और लैपटॉप बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, 6 मार्च की रात बैरिया चौक स्थित निखिल इंटरप्राइजेज और गुप्ता पशु आहार में चोरी की घटना हुई थी। दोनों दुकानों का ताला तोड़कर कैश और सामान की चोरी की गई थी। निखिल इंटरप्राइजेज से 14 हजार रुपए नगद, एक लैपटॉप और दुकान का सामान चोरी किया गया था। जबकि गुप्ता पशु आहार से 1500 रुपए लेकर चोर फरार हुआ था।

शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। दुकान के स्टाफ से पूछताछ के दौरान पता चला कि एक स्टाफ ने सुनील कुमार यादव को काम करने के पर रखवाया था। कुछ दिन काम करने के बाद सुनील ने काम छोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार की दोपहर सुनील को पूछताछ के लिए पकड़ा। जहां उसने चोरी की बात स्वीकारी। पुलिस ने ये भी बताया कि शहर में तीन-चार लोगों का एक गैंग चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। सुनील उसी गैंग का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें : शराब माफिया से मिलभगत को लेकर एसपी ने चौकीदार को किया सस्पेंड

इसे भी पढ़ें : पहली अप्रैल से बंद हो जाएंगे रेलवे के तमाम हेल्पलाइन नंबर, जानिए वजह

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ड्यूटी पर तैनात जवान के सर्विस गन से निकली गो’ली, माथे से हुई पार…

Simdega : सिमडेगा के महाबुआंग थाना परिसर में रविवार...

SDM का औचक छापा, खुला बड़ा राज…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड में फर्जी...

अब ज्यादा बच्चे पैदा करो, सरकार देगी ईनाम… कितना जानें

Kohramlive : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू...

CCTV ने खोला राज, दो अरेस्ट…

Ranchi : रांची पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले का...

कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े...